गौतम बुद्धनगर
आज स्वयंसेवकों के संकल्प के आगे हार गया कोरोना

आज स्वयंसेवकों के संकल्प के आगे हार गया कोरोना

नववर्ष विक्रम संवत का प्रथम दिन यानी वर्ष प्रतिपद, प्रत्येक स्वंयसवको के लिए अति महत्पूर्ण दिवस होता है क्यों कि इसी दिन संघ संस्थापक प. पु. डॉ हेडगेवार जी का जन्म १८८९ ई में हुआ था और इस दिन सभी स्वयंसेवक आद्य सर संघचालक प्रणाम करते है। ये अवसर वर्ष में सिर्फ एक बार आता है। परन्तु इस वर्ष कोराेना वायरस के संकट के कारण शाखा लगा कर पारंपरिक कार्यक्रम करना संभव नहीं था। परन्तु जिला गौतबुद्धनगर नगर के स्वयंसेवकों के संकल्प आगे आज कॉरॉना ने भी दाम तोड़ दिया।

जिले में स्थित भगतसिंह नगर और मंगल पाण्डेय नगर के स्वयसेवकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्ष प्रतिपदा के कार्यक्रम को संपन्न किया। ध्वज और डॉक्टर जी के चित्र साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शाखा लगाई गई व सूर्य नमस्कार, अमृत वचन, बौद्धिक के साथ विधिवत कार्यक्रम किए गए। दोनों नगरो में ५० से अधिक स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में अपने अपने स्थान से ऑनलाइन उपस्थित थे।