त्यौहार मंदिर

त्यौहार मंदिर

1. घर में उत्सवों पर्वों को कैसे मनाना चाहिए ये सब मिलकर सोचें।

2. जनमदिन अपनी हिन्दू रीति से तिथि नक्षत्र के अनुसार मनाना। मंदिर जाना, बन्धुओं को बुलाकर मिलकर पूजा करना, नववस्त्र धारण करना, घर में बना हुआ मिष्ठान बाँटना, बड़ों से आशीर्वाद लेना और दान करना।

3. अपने कुलदेवता के बारे में श्रद्धा निर्मित करना।

4. त्यौहारों के दिन अपने से बड़ों के यहाँ जाकर, प्रणाम कर आशीर्वाद माँगना।

5. त्यौहारों में विशेषतः जन्मदिन में अभ्यंजन स्नान अनिवार्य रूप से करना है।

6. मंगल अवसर पर दान करना। सामाजिक कामों के लिये निधि देना।

7. श्राद्ध और पूर्वजों के स्मृति दिनों को विधिपूर्वक मनाना है।

8. मंदिर में आरती, तीर्थ, प्रसाद को भक्तिभाव से स्वीकार करना।

9. देवताओं की विशेषताओं को पूछकर समझना।

10. मंदिर में चढ़ावा देना।

11. मंदिर के अर्चकों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करना।

12. मंदिर से बाहर आकर थोड़ी देर मौन बैठना।

13. दीप जलाना हमारी परम्परा है, बुझाना नहीं। जन्मदिन पर मोमबत्ती न बुझाएँ, दीप जलाएँ।