
विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरोना महामारी से रक्षा के लिए स्वयंसेवको ने सपरिवार हवन किया

हवन से हवा शुध्द होती है हवा मे मौजूद वाइरस का विनाश होता है, अपनी भारतीय परम्परा मे आदि काल से ही परिवार मे हवन का विशेष महत्व है| इस उद्देश्य से संघ के पर्यावरण विभाग के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार 5 जून (2021) को सपरिवार हवन का आह्वान किया गया | इस कार्यक्रम में जन सामान्य मे काफ़ी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.| लोगो ने माता पिता पत्नि बच्चों सहित घर मे हवा किया एवं पर्यावरण संरक्षण और विश्व शान्ति का संकल्प लिया |
इस प्रयास के मूल में हवन यज्ञ था जिसके द्वारा परिवार के सभी सदस्यों विशेष रूप से बच्चों को प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों भूमि, जल, अग्नि एवं वृक्षों की पूजा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति के विषय से जोड़ने का अनोखा प्रयास किया गया। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नोएडा के लिए यह अपने आप में एक नया और अनूठा प्रयास था इस कार्यक्रम मे ग्रेटर् नोएडा वेस्ट और ग्रेटर् नोएडा मे 2000 से अधिक परिवारों ने अपना योगदान दिया।
आज प्रातः 7 से 9 बजे के बीच सभी परिवारों ने पूरे विधि विधान और उल्लास से अपने घरों में परिवार के सभी सदस्यों के साथ हवन यज्ञ कर पर्यावरण सुरक्षा का वचन लिया तथा अगले वर्ष इसे और विस्तृत रूप से आयोजित करने की इच्छा प्रकट की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जन चेतना एवम भारतीय संस्कृति के पुनरावलोकन के इस प्रकार के प्रयासों की कड़ी में यह एक अपनी तरह का नवीन प्रयोग है, जिसके द्वारा सामाजिक महत्त्व के मुद्दों पर सामान्य जनमानस की भागीदारी को सुनिश्चित कर जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया गया।