कोरोना संकट से लड़ने के लिए आगे आये जिले के आरएसएस स्वयंसेवक

जिले के ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में एमनाबाद गांव में १४ दिहाड़ी मजदूर, जो की पास की सोसाइटियों में गाडी सफाई और डिलीवरी बॉय का काम करते थे, बिना राशन के फंस गए थे। लॉक डाउन में काम न होने की वजह से उनके पास राशन खरीदने को पैसे भी नहीं थे। ऐसी स्थिति में जब उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी तो आरएसएस के ऐस सिटी सोसाइटी के कार्यकर्ता मदद के लिए आगे आये। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों से राशन एकत्रित किया और सभी १४ मजदूरों को १० दिन का राशन उपलब्ध कराया।