समाज मे व्याप्त दस बुराई यानी रावण के दस सिर को खत्म करने का संकल्प ले युवा – विनीत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट – बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार आज भी प्रासांगिक है। रावण के दस सिर यानी समाज मे व्याप्त दस बुराई का प्रतीक है। आज के युवा वर्ग को विजयदशमी के दिन इस दस बुराई रूपी रावण की पहचान कर उसके विनाश का संकल्प लेना चाहिए। ये कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौतमबुद्ध नगर के प्रचार प्रमुख विनीत पाण्डेय का, जो कि विजय दशमी के कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवको को संबोधित कर रहे थे।